रविवार, 3 जनवरी 2021

कांग्रेस को वार्ड स्तर तक मजबूत करने की जरूरत: पंकज मलिक


मुजफ्फरनगर । रविवार को कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत शहर कांग्रेस कमेटी मुजफ्फरनगर की एक बैठक अपराह्न 4:00 बजें किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष याकुब प्रधान के निवास पर शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ की अध्यक्षता में संपन्न हुई ,जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक पंकज मलिक और प्रदेश सचिव व जनपद मुजफ्फरनगर के संगठन प्रभारी सत्य संयम बुरहान सैनी ने भाग लिया। 

बैठक में पूर्व विधायक पंकज मलिक जी  ने उपस्थित शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जनों को संबोधन करते हुए कहा कि जब तक हमारा संगठन वार्ड स्तर तक मजबूत नहीं होगा जब तक आगे की लड़ाई हम कैसे लड़ सकते हैं ,उन्होंने कहा कि आज वार्ड से लेकर बूथ स्तर तक हमें संगठन को खड़ा करना है जब हमारा संगठन मजबूत होगा चुनाव हम स्वतः ही जीत लेंगे कार्यकर्ता ही संगठन को खड़ा करता है वही संगठन की रीढ़ होता है कार्यकर्ता जब बूथ पर 10 लोग भी कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस के लिए खड़े होंगे तो मुझे विश्वास है कि आने वाले 2022 में जो उत्तर प्रदेश में चुनाव होंगे उसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत दूर से दिखाई देगी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी कार्यकर्ताओं के दम पर ही कांग्रेस सरकार बनाएगी। इसके अतिरिक्त जनपद प्रभारी सत्यम सैनी ने कहा कि जब जब कार्यकर्ताओं ने अपना जोश भर कर सड़कों पर उतरना शुरू किया और जुल्म के खिलाफ लड़ाई लड़ी तब तक कांग्रेस ने हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है, मेरा आप सभी लोगों से अनुरोध है कि आप लोग जो हमारे प्रदेश आवाहन पर जो कार्यक्रम कल से होना है और 22 जनवरी तक चलेगा उस कार्यक्रम में कांग्रेस का कार्यकर्ता किसी भी शहर का वार्ड उसको हर बूथ स्तर पर जाकर मोहल्ले वासियों से बात करनी होगी कांग्रेस के लिए लोगों को खड़ा करना होगा कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों को बताना होगा तभी हमारी कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। 

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक जी और जनपद प्रभारी सत्यम सैनी को विश्वास दिलाया और कहा कि शहर कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी और हमारे कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ प्रदेश आह्वान पर जो कार्यक्रम हमको दिया गया है उस को सफल बनाएंगे और ईमानदारी से कांग्रेस के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेगे हमें यकीन है कि हमारे जो कांग्रेस के पदाधिकारी हैं हमारी ताकत है वह पूरी ताकत पूरे शहर के प्रत्येक वार्ड के बूथ स्तर तक लगाई जाएगी और इस कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा ।

 आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव गुफरान काजमी, शहर उपाध्यक्ष अजय चौधरी, शहर उपाध्यक्ष अहसन जमीर, शहर उपाध्यक्ष शारदा देवी, महासचिव धीरज महेश्वरी, शहर सचिव पं प्रहलाद कौशिक, शहर सचिव सगीर मलिक, शहर सचिव काजी सुल्तान, शहर सचिव अरशद सिद्दीकी, महिला जिलाध्यक्ष गीता काकरान, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशील झंझोट, अल्पसंख्यक कांग्रेस शहर अध्यक्ष सलीम अहमद अंसारी सभासद, वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यपाल सिंह काकरान, सलीम अंसारी,गययूर अली,हाजी नूरहसन, मुकर्रम राव आदि कई कांग्रेस पार्टी के  पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...