मंगलवार, 5 जनवरी 2021

अखिलेश यादव से मिले प्रमोद त्यागी


मुजफ्फरनगर। सपा के जिला मीडिया प्रभारी  साजिद हसन  ने जानकारी देते हुए बताया  की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव से सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व उनके साथ पूर्व मीरापुर सपा प्रत्याशी हाजी लियाकत अली सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन  अग्रवाल ने लखनऊ में मुलाकात की।

इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट से जनपद के वर्तमान राजनीतिक समीकरण पर जानकारी ली तथा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनपद में सक्रिय संगठन व प्रमोद त्यागी एडवोकेट के नेतृत्व में सपा हाईकमान द्वारा निर्देशित लगातार प्रभावी आंदोलन को सफलतापूर्वक करने के लिए उनकी प्रशंसा की एवम आगामी जिला पंचायत चुनाव तथा 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जनपद के राजनैतिक समीकरण पर विस्तार पूर्वक जानकारी ली।

 सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व अन्य नेताओं को एकजुट होकर भाजपा सरकार में फैले भ्रष्टाचार किसान मजदूर के उत्पीड़न नौजवानों की बेरोजगारी बढ़ते अपराध पर जनता के बीच रहकर उनकी आवाज बुलंद करने के निर्देश  दिए है प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को पूर्ण आश्वासन देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर प्रत्येक कार्यकर्ता को एकजुट कर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्प है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...