धन, मान-सम्मान, वैभव आदि का कारक ग्रह बुध 5 जनवरी को राशि परिवर्तन कर रहे हैं। धनु से मकर राशि में बुध के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। जानिए आपकी राशि का हाल:-
मेष: सफलता मिलेगी, सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जमीन जायदाद के मामलों का निपटारा होगा, मुश्किलों का हल होगा।
वृष: सफलता मिलेगी, भाग्य में वृद्धि होगी, शिक्षा प्रतियोगिता में कामयाबी मिलेगी।
मिथुन: सम्मान बढ़ेगा, जमीन ज्यादा से जुड़े मामलों में दिक्कतें आ सकती हैं, आर्थिक तंगी से बचें, स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
कर्क: ऊर्जा पूरा उपयोग करेंगे तो कार्य व्यापार में सफलता मिलेगी, शादी-विवाह संबंधित बातचीत सफल होगी।
सिंह: स्वास्थ्य विशेषकर के पेट संबंधी विकार, चर्मरोग के प्रति सतर्क रहें, धन अधिक खर्च होगा।
कन्या: अनुकूल समय है। प्रेम विवाह के समय अनुकूल रहेगा। विवाद से बचें।
तुला: सुखों में वृद्धि की संभावन, मित्रों-संबंधियों से मदद की आशा।
वृश्चिक: जो निर्णय लेंगे उसी में सफलता मिलेगी, धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, बकाया धन मिलेगा , काफी दिनों से चला रहा तनाव कम होगा, स्वास्थ्य नर्म रहेगा।
मकर: नौकरी में प्रमोशन और सम्मान में वृद्धि की संभावना, विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी।
कुंभ: अधिक भागदौड़ और खर्च होगा, आर्थिक तंगी से भी बचना पड़ेगा। विवाद से बचें।
मीन : कामयाबियों का सिलसिला बढ़ेगा, एक से अधिक आय के साधन बनेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें