बांदा। हैवानियत पर उतरा एक रिटायर लेखपाल मासूम बच्चों को नशा पिलाकर दुष्कर्म कर उनकी वीडियो बनाता रहा। यही वीडियो अब उसके गले का फंदा बन गयी हैं।
उक्त हैवान ने एक दो नहीं बल्कि 36 बच्चों के साथ न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि वीडियो बना कर उन्हें ब्लैकमेल भी करता रहा। इससे त्रस्त एक बच्चे ने उसके घर से डीवीआर गायब कर दी और पुलिस तक सबूत के साथ शिकायत कर दी। डीवीआर के वीडियो देखकर पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन रिटायर लेखपाल राम बिहारी राठौर को गिरफ्तार कर उसके घर से मोबाइल व लैपटॉप बरामद किया गया तो उसमें 320 अश्लील वीडियो निकले। पुलिस पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया।
बताया गया है कि कोंच के भगत सिंह नगर का निवासी रिटायर लेखपाल रामबिहारी की पत्नी की मौत हो चुकी है। बच्चे नहीं हैं। मंगलवार देर रात मोहल्ले के दो बच्चों ने उसकी शिकायत दर्ज कराई। बच्चों ने बताया कि राम बिहारी ने काम के बहाने उन्हें अपने घर बुलाया और कोल्डड्रिंक में नशीली दवाएं पिला दीं। होश में आने पर उसने कुकर्म का वीडियो दिखा कर धमकाया। ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण करता रहा। पुलिस ने गिरफ्तार कर लैपटाप और मोबाइल की जांच की तो उसमें रामबिहारी के कुकर्म के तमाम सबूत मिले। पीडि़त बच्चों का मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने अब तक आठ पीडि़त बच्चों को खोज लिया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें