शुक्रवार, 23 अक्तूबर 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 24 अक्टूबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 24 अक्टूबर 2020*


⛅ *दिन - शनिवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - अश्विन*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - अष्टमी सुबह 06:58 तक तत्पश्चात नवमी*


⛅ *नक्षत्र - श्रवण 25 अक्टूबर रात्रि 02:38 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*


⛅ *योग - शूल 25 अक्टूबर रात्रि 12:42 तक तत्पश्चात गण्ड*


⛅ *राहुकाल - सुबह 09:32 से सुबह 10:57 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 06:38* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:06* 


⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - दुर्गाष्टमी, महानवमी, सरस्वती विसर्जन* पूजन विधि


यज्ञ करने के बाद व्रतियोंं को कन्या रूपी देवी को भोजन कराना चाहिए। इसके बाद उसे उपहार देना चाहिए। कंजक पूजन के बाद देवी भगवती का अपने परिवार के साथ ध्यान करें। मां भगवती से सुख-समृद्धि की कामना करें। इसके बाद ‘या देवी सर्वभूतेषु शांति रूपेण संस्थिता। नमस्‍तस्‍यै नमस्‍तस्‍यै नमस्‍तस्‍यै नमो नम:’ का ग्‍यारह बार जाप करें।


 💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


💥 *अष्टमी तिथि के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *नेत्रज्योति बढ़ाने के लिए* 🌷


🌙 *दशहरे से शरद पूनम तक चन्द्रमा की चाँदनी में विशेष हितकारी रस, हितकारी किरणें होती हैं । इन दिनों चन्द्रमा की चाँदनी का लाभ उठाना, जिससे वर्षभर आप स्वस्थ और प्रसन्न रहें । नेत्रज्योति बढ़ाने के लिए दशहरे से शरद पूर्णिमा तक प्रतिदिन रात्रि में 15 से 20 मिनट तक चन्द्रमा के ऊपर त्राटक (पलकें झपकाये बिना एकटक देखना) करें ।*


           🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞 


 


🌷 *दशहरे के दिन* 🌷


➡ *25 अक्टूबर 2020 रविवार को दशहरा, विजयादशमी (पूरा दिन शुभ मुहूर्त), संकल्प, शुभारम्भ, नूतन कार्य, सीमोल्लंघन के लिए विजय मुहूर्त (दोपहर 2:18 से 3:04 तक), गुरु-पूजन, अस्त्र-शस्त्र-शमी वृक्ष-आयुध-वाहन पूजन*


🙏🏻 *दशहरा के दिन शाम को जब सूर्यास्त होने का समय और आकाश में तारे उदय होने का समय हो वो सर्व सिद्धिदायी विजय काल कहलाता है |*


👉🏻


*ये दशहरे के दिन शाम को घर पे ही स्नान आदि करके, दिन के कपडे बदल के शाम को धुले हुए कपडे पहनकर ज्योत जलाकर बैठ जाये | थोडा*


🌷 *" राम रामाय नम: । "*


🙏🏻 *मंत्र जपते, विजयादशमी है ना तो रामजी का नाम और फिर मन-ही-मन अपने गुरु को प्रणाम करके गुरुदेव सर्व सिद्धिदायी विजयकाल चल रहा है की हम विजय के लिए ये मंत्र जपते है -*


🌷 *"ॐ अपराजितायै नमः "*


➡ *ये मंत्र १ - २ माला जप करना और इस काल में श्री हनुमानजी का सुमिरन करते हुए इस मंत्र की एक माला जप करें :-*


🌷 *"पवन तनय बल पवन समाना, बुद्धि विवेक विज्ञान निधाना ।*


*कवन सो काज कठिन जग माहि, जो नहीं होत तात तुम पाहि ॥"*


🙏🏻 *पवन तनय समाना की भी १ माला कर ले उस विजय काल में, फिर गुरुमंत्र की माला कर ले । फिर देखो अगले साल की दशहरा तक गृहस्थ में जीनेवाले को बहुत-बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते है |*


🙏🏻🍁🙏 पंचक


 


25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक


 


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


एकादशी


पापांकुशा एकादशी- 27 अक्टूबर दिन मंगलवार


 


रमा एकादशी- 11 नवंबर दिन बुधवार


 


 देवुत्थान एकादशी- 25 नवंबर दिन बुधवार


 


उत्पन्ना एकादशी- 11 दिसंबर दिन शुक्रवार


 


मोक्षदा एकादशी- 25 दिसंबर दिन शुक्रवार


 


प्रदोष


 


बुधवार, 28 अक्‍टूबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


शुक्रवार, 13 नवंबर - प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


शुक्रवार, 27 नवंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


शनिवार, 12 दिसंबर - शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


रविवार, 27 दिसंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


 


अमावस्या


 


रविवार, 15 नवंबर कार्तिक अमावस्या


सोमवार, 14 दिसंबर मार्गशीर्ष अमावस्या


 


 


पूर्णिमा


 


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


सोमवार, 30 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा व्रत


बुधवार, 30 दिसंबर मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत। मेष 


आज बहुत ध्यान से काम करें। कहीं आप से कोई गलती हो जाएगी, तो बड़ी दिक्कत हो सकती है। भाग्य प्रबल रहेगा, लेकिन मानसिक व्याकुलता काम के सिलसिले में आपसे कुछ गड़बड़ करवा सकती हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज सुख पूर्वक बीतेगा और आप अपने जीवन साथी के साथ यदि बिजनेस करते हैं, तो आज आपको बेहद अच्छा लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज का दिन महत्वपूर्ण मानकर अपने प्रिय को शादी के लिए प्रपोजल दे सकते हैं। आपकी सेहत में अब सुधार होगा।


वृष 


आज आप कॉन्फिडेंस में नजर आएंगे और यही आधारशिला आपके कामों में सफलता दिलवायेगी। आज कोई प्रॉपर्टी प्राप्त करने में सफलता मिलेगी, जिसके लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। विरोधियों को पछाड़कर आज कोर्ट कचहरी के मामलों में आप सफल रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बेहद शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत होगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में प्रेम के साथ-साथ कुछ नोकझोंक भी देखेंगे। आज आप किसी लंबी ट्रैवलिंग का प्लान कर सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन पेट को ध्यान में रखकर ही खाना खाएं।


मिथुन 


असमंजस की स्थिति से बाहर निकलने की कोशिश करें और अपने आप पर भरोसा और जमाए। यदि जरूरत हो, तो अपने किसी मित्र की सहायता ले सकते हैं। तभी आपको चुनौतियों से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। गृहस्थ जीवन में जीवन साथी आज आपके एक अच्छे मित्र की भूमिका निभाएगा और आपको कोई बढ़िया सलाह भी देगा। काम को लेकर स्थितियां बेहद अच्छी हैं। आप अपने काम में जमे रहेंगे और प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में आपसी निकटता को बढ़ाने पर ध्यान देंगे।


कर्क 


सेहत का ध्यान रखें, पेट दर्द या जल जनित रोग परेशान कर सकता है। मानसिक तनाव चरम पर होगा, इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण काम के लिए आज कोई निर्णय ना लें। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। आपका कहीं मनमाफिक जगह ट्रांसफर भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन संतुष्टि दायक रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग कुछ समस्या महसूस करेंगे। एक दूसरे को समझ पाने में आपको दिक्कत होगी। धार्मिक कामों पर खर्च होगा।


सिंह


आज किसी से भी कोई झगड़ा मोल ना लें, नहीं तो वह आपके लिए मुसीबत बन सकता है। थोड़ा धैर्य रखें, चीजें ठीक हो चीजे ठीक हो जाएंगी। आप आज अति आत्मविश्वास का शिकार हो सकते हैं। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। परिवार में खुशी रहेगी। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते में परिपक्वता महसूस करेंगे और अपने प्रिय के परिवार की मदद करेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।


कन्या 


आज आप घर की स्थिति पर ध्यान देंगे और कुछ सजावट का सामान खरीदने की इच्छा जागेगी। गंगा स्नान के लिए जा सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज थोड़ा संभल कर रहे। आपके प्रिय की सेहत बहुत ज्यादा कमजोर हो सकती है और आपको उनकी मदद करनी पड़ सकती है। पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी होगी और शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज अच्छा रहेगा। जीवन साथी परिवार को पूरा महत्व देगा और आपको उनका सानिध्य पसंद आएगा। काम को लेकर आज की स्थितियां अच्छी हैं। आज बैंक में कुछ पैसा जमा करा सकते हैं।


तुला 


आज आपकी मां जी की तबीयत बिगड़ सकती है। वह बीमार हो सकती हैं, इसलिए उनका पूरा ध्यान रखें। घर में धार्मिक काम होंगे। पूजा पाठ में मन लगेगा। कुछ बेवजह के खर्चे भी होंगे, जो आपको सर दर्द दे सकते हैं। काम करने में आपका मन लगेगा, लेकिन पारिवारिक जीवन आप के पेशेवर जीवन पर असर डालेगा। इनकम में वृद्धि होगी, लेकिन बेवजह कहीं इन्वेस्टमेंट बिना सोचे समझे ना करें, नहीं तो धन हानि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।


वृश्चिक


आज दोस्तों से इसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है, लेकिन परिवार के लोग आज आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इनकम बेहद सामान्य होगी, लेकिन परिवार के किसी बुजुर्ग का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे आप की लंबे समय से चली आ रही कोई समस्या दूर होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते में अधीरता के साथ-साथ प्रेम भी महसूस करेंगे, जबकि शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज बढ़िया रहेगा और आपका जीवन साथी मानसिक तनाव को दूर करने में मदद करेगा।


धनु 


आज आपकी इनकम बढ़ेगी कहीं से पैसा आ सकता है, जो आपके चेहरे पर मुस्कुराहट लाएगा। काम को लेकर आज आप काफी मजबूत स्थिति में दिखेंगे और गवर्नमेंट सेक्टर से कोई अच्छा बेनिफिट मिल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते की आत्मीयता बढ़ाने के लिए अपने प्रिय को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं और आज उनके साथ काफी वक्त बिताएंगे। घर परिवार में मकान को लेकर कुछ विवाद संभव है। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है, जबकि आपकी सेहत आज अच्छी रहेगी।


मकर


आज आपको अपने काम और परिवार के बीच में बैलेंस बनाने में समस्या हो सकती है। बहुत ध्यान से काम लें क्योंकि एक दूसरे का असर आपके काम को बिगाड़ सकता है। किसी भी बात को प्रतिष्ठा का विषय ना बनाएं। नहीं, तो समस्या बढ़ सकती है। अपने काम से काम रखें और कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों पर ध्यान दें। आज भाइयों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है, लेकिन वह फिर भी आपकी मदद ही करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे और उनके लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण हो सकता है।


कुंभ 


आज अपनी सेहत का ध्यान रखें, आपको जो काम हो सकता है। धार्मिक कामों से लाभ होगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। इनकम में वृद्धि देखने को मिलेगी। घर परिवार की स्थितियां बेहतर होंगी और आप अपने भाग्य को लेकर ज्यादा ध्यान देंगे। कुछ नया काम करने की इच्छा मन में जागेगी और बिजनेस में कुछ नहीं योजनाएं लागू कर सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश रहेंगे, जबकि शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन की आज खूबसूरत रहेगा।


मीन 


आज आप मन से मजबूत होंगे और उस वजह से अपने काम को लेकर काफी दृढ़ प्रतिज्ञ होंगे। आप के बोस से आपकी कहासुनी हो सकती है, लेकिन आपका काम बढ़िया होगा और व्यापार के सिलसिले में आपको थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत होगी। अपने पार्टनर की गतिविधियों पर भी ध्यान रखें। सेहत के लिहाज से दिनभर बढ़िया है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन प्यार के सहारे आगे बढ़ेगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय की इच्छा पूर्ति करेंगे और उनके लिए कोई बढ़िया गिफ्ट ला सकते हैं।। जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  


 


शुभ दिनांक : 6, 15, 24 


 


शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


 


 


  


शुभ वर्ष : 2022, 2026


   


ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 


 


शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...