शुक्रवार, 9 अक्तूबर 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 9 अक्टूबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 09 अक्टूबर 2020*


⛅ *दिन - शुक्रवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - शरद*


⛅ *मास - अधिक अश्विन*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - सप्तमी शाम 05:49 तक तत्पश्चात अष्टमी*


⛅ *नक्षत्र - आर्द्रा रात्रि 12:27 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*


⛅ *योग - परिघ 10 अक्टूबर रात्रि 01:25 तक तत्पश्चात शिव*


⛅ *राहुकाल - सुबह 10:57 से दोपहर 12:26 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:33* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:17* 


⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - 


 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *शीघ्र उन्नति के लिए* 🌷


➡ *‘ॐकार’ का दीर्घ उच्चारण करे फिर शांत हो जायें, फिर श्वासोच्छ्वास में ‘ॐकार’ को देखें | यह प्रयोग एक ही समय में कम-से-कम २० बार करना है | अधिकस्य अधिकं फलम् | अधिक करें तो और अच्छा है | सभी यह प्रयोग करें |*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *होंठ फटने पर* 🌷


👉🏻 *जिन के होंठ फटते है, वो नाभि में तेल डाले, तो होठ नही फटेंगे।*


👉🏻 *एक बूंद नाभि में सरसों का तेल डालो | सुबह डाल दे, स्नान के पहले |*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना गया है। आपकी कुंडली में अगर बृहस्पति सही दशा में बैठे हैं तो आपको जीवन में उन्नति के साथ धन वैभव मिलेगा। वहीं अगर बृहस्पति मजबूत स्थिति में नहीं हैं तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा विवाह संबंधी समस्याओं में भी बृहस्पति ग्रह की दशा देखी जाती है। अगर बृहस्पति मजबूत नहीं हैं तो उनके व्रत करके भी उन्हें कुंडली में मजबूत किया जा सकता है। कुंडली में बृहस्पति की खराब दशा होने पर ऐसे व्यक्ति की शादी देर से होती है। आइए जानें ऐसे उपाय जो आपको बृहस्पति की कृपा दिलवा सकते है:


 


1. देवगुरु बृहस्पति को अच्छी स्थिति में लाने के लिए सबसे पहले गुरुवार के दिन गुड़ का दान करें, इससे भी बृहस्पति को मजबूती मिलती है। 


 


2.विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करना भी गुरु की स्थिति को मजबूत करता है। ऐसा करने से जीवन में सफलता तो मिलती ही है साथ आपका सोया भाग्य भी साथ देने लगता है। 


 


3. गुरुवार के दिन हल्दी, केसर का तिलक लगाने से सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। इस दिन पीले वस्त्रों को धारण करना चाहिए और पीली चीजों का दान करना भी उत्तम होता है।


 


 


4. ऐसा भी कहा जाता है कि घर में पूजा के दौरान शंख बजाने और मोरपंख रखने से भी देवगुरु प्रसन्न होते हैं।


 


5. केले की जड़ धारण करने से भी आपकी कुंडली में बृहस्पति को मजबूती मिलती है।


 


6.देवगुरु बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन ॐ भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का एक माला जाप करें।


 


🌷 *लक्ष्मीप्राप्ति व घर में सुख-शांति हेतु* 🌷


🌿 *तुलसी–गमले की प्रतिदिन एक प्रदक्षिणा (परिक्रमा) करने से लक्ष्मीप्राप्ति में सहायता मिलती है |*


 🌿 *तुलसी के थोड़े पत्ते पानी में डाल के उसे सामने रखकर भगवद्गीता का पाठ करें | फिर घर के सभी लोग मिल के भगवन्नाम-कीर्तन करके हास्य-प्रयोग करें और वह पवित्र जल सब लोग ग्रहण करें | यह प्रयोग करने से घर के झगड़े मिटते हैं, शराबी की शराब छूटती है और घर में सुख-शांति का वास होता हैं |*💐🙏


 


पंचक


 


25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक


 


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


एकादशी


 


परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020


 


पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020


प्रदोष


 


14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल


 


अमावस्या


 


शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)


पूर्णिमा


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


 


मेष 


दोस्त बहुत महत्वपूर्ण होते हैं और आज यह बात आपको समझ में आएगी। आपके किसी काम में दोस्त बहुत मददगार रहेंगे। आप के खर्चे एकाएक बढ़ेंगे, जिन पर ध्यान देना बहुत जरूरी होगा। सेहत में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है, कुछ लोग बाहर जाने की खबर सुनकर खुश हो सकते हैं। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन खुशियां खोलेगा और आपका जीवन साथी बहुत प्यार भरी बातें करेगा। बिजनेस के लिए आज कुछ नया सोचने का समय होगा। आपको लाभ भी होगा, यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज आप अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया सा गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।


वृष 


परिवार की जिम्मेदारियां निभाने का वक्त आ गया है। आपको इसमें खुशी भी मिलेगी और आत्मिक अनुभूति भी परिवार से आपको मिलेगी। इनकम को लेकर आज आपको चिंता करने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि अच्छा लाभ हो सकता है। आप किसी महत्वपूर्ण यात्रा पर जा सकते हैं, जिसके नतीजे आपके हाथ में होंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में बढ़ती हुई गलतफहमी और विरोधाभास से दुखी हो सकते हैं, जबकि शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन किसी गलतफहमी का शिकार हो सकता है। आपको अपने जीवनसाथी से उस गलतफहमी को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।I


मिथुन 


मिथुन राशि के लोग आज अपनी चंचलता के लिए जाने जाएंगे। आप काफी हंसी मजाक के मूड में होंगे और अपने चारों तरफ से लोगों को खुश रखने की कोशिश करेंगे। परिवार का माहौल टेंशन से भरा हो सकता है, इसलिए आपको अपने हल्के अंदाज से सब को खुश रखने की कोशिश करनी होगी। आपके काम को लेकर स्थितियां आज बहुत कुछ अच्छा दिखा रही हैं, इसलिए इस समय का पूरा फायदा उठाएं। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज का दिन बहुत ही खुशनुमा होगा और अपने जीवन साथी के साथ आपके संबंधों में घनिष्ठता आएगी और संतान से प्रेम जताएंगे। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज अपने प्रिय से घंटो बातें करेंगे और कोई बिजनेस डील भी उनसे शेयर कर सकते हैं।


कर्क 


कर्क राशि के लोगों का दिन आज खर्चों का हिसाब करने में बीतेगा। आपके मन में लंबे समय से कोई समस्या चली आ रही है, जिससे आपका मानसिक तनाव बढ़ा हुआ है। इस बात को अपने घर वालों से जाहिर करें, जिससे आपको इस समस्या से मुक्ति मिलेगी। काम को लेकर स्थिति अच्छी हैं। आपका भाग्य भी साथ देगा। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज आप काफी गंभीर मुद्रा में रहेंगे और अपने चारों ओर चल रही बातों पर आपका पूरा ध्यान होगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज का दिन आपको उनका इंतजार करना पड़ेगा, संभव है कि उनसे बात आज ना हो पाए।


सिंह 


आज का दिन कई मायनों में आपके लिए बढ़िया दिन साबित होगा। आपकी इनकम में अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी, जिससे आपका हौसला भी बढ़ेगा और आपके रुके हुए काम भी आगे बढ़ेंगे। नौकरी के मामले में आप आज मुकद्दर का सिकंदर बनेंगे और अपने भाग्य के बलबूते कुछ नया करने की सोच सकते हैं, लेकिन अभी सावधानी रखें। कुछ नया काम हाथ में ना लें। यदि आप बिजनेस करते हैं, तो दिन आपके हाथ में रहेगा। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज का दिन आपका जीवन साथी आप से काफी खुश होगा और आप अपनी संतान की ओर से भी निश्चिंतता महसूस करेंगे। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज का दिन दिल की बात कहने के लिए बहुत अच्छा रहेगा। उनके मन में भी आपके लिए भावनाएं हैं।


कन्या 


आज आप केवल और केवल अपने काम पर ध्यान देंगे, जिससे परिवार वाले कुछ नाराज हो सकते हैं, लेकिन काम में इतना ना लगे कि सेहत बिगड़ जाए। ज्यादा थकान और कमजोरी से शारीरिक तौर पर परेशानी आ सकती है। शादीशुदा लोगों को अपने गृहस्थ जीवन को संभाल कर रखना चाहिए क्योंकि आज का दिन आप के बीच झगड़ा करा सकता है। झगड़े का कारण आपके ससुराल वाले हो सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में सच्चाई को महत्व देंगे और अपने जीवन की कोई पुरानी बात उन्हें बता सकते हैं।


तुला 


आज आप काफी मजाकिया अंदाज में होंगे और अपने चारों तरफ के माहौल को बहुत हल्का बना लेंगे, जिससे आज का दिन आप को बड़ा अच्छा महसूस होगा, लेकिन मानसिक रूप से कुछ ऐसी बातें आपके दिमाग में चलती रहेंगी, जो आपका काफी समय और ऊर्जा नष्ट करेगे, इसलिए अपने काम पर ध्यान जरूर दें क्योंकि उसको लेकर आपको चिंतित होना जरूरी है। आपकी इनकम आज अच्छी होगी। कुछ ऐसे काम होंगे, जो अपने आप आपकी इनकम को बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन को देखें, तो आज थोड़ी सावधानी रखें। आपका जीवन साथी बीमार हो जा सकता है और उनके गुस्से का पारावान थोड़ा सा बढ़ सकता है। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए है, जितना खूबसूरती से आप इसे बिता सकते हैं, आज बिता पाएंगे।


 


वृश्चिक 


मन में कुछ शंकाओं के साथ आज थोड़ा सा परेशान रहेंगे। आज अपने अंदर झांकने का मौका मिलेगा। आपने क्या, अच्छा किया, क्या बुरा किया, क्या खोया क्या पाया यह सब जानकर आध्यात्मिक अंदाज में खुद को परिपक्व बनाएगे। शादीशुदा जीवन को लेकर आपकी जो धारणाएं हैं। आज वह बदलेंगी और आप अपने जीवनसाथी से काफी निकटता महसूस करेंगे। आप समझेंगे कि दांपत्य जीवन वास्तव में एक महत्वपूर्ण भाग है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय का गुस्सा झेलना पड़ेगा इसलिए सावधानी रखना जरूरी है। काम को लेकर स्थितियां अच्छी होंगी, बस मन को भटकने ना दें।


धनु 


आज आप आंतरिक शक्ति से मजबूत होंगे, लोगों को शिक्षा देना और अच्छी सलाह देना आज यह काम आप बहुत करेंगे। अपने जीवन साथी को भी उपदेश देने में आप पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि इससे आपके रिश्ते में प्रेम ही बढ़ेगा और जीवन साथी को आपकी बातों को बड़े ध्यान से सुनेएगे। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज का दिन आपको अपने घर वालों से प्रिया को मिलवाने के लिए बहुत अच्छा रहेगा। कोशिश करें कि ऐसा दोपहर तक कर लें। यदि आज आपके काम पर ध्यान दिया जाए, तो यह मान कर चलिए कि आज आप बहुत अच्छा परफॉर्म करेंगे और आपके काम की तारीफ भी होगी। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी।


मकर 


आज के दिन आप अपने खर्चों पर ध्यान देंगे और अपने विरोधियों से छुटकारा कैसे पाया जाए, इस पर आपका समय खर्च होगा। काम को लेकर स्थितियां आपके हाथ में नजर आएंगी और आपकी बुद्धि आपको कुछ अच्छे मौके आज प्रदान करेगी, जिससे आपका काम बढ़िया होगा। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज का दिन किसी कशमकश में बीतेगा। जीवनसाथी से विचारों में मतभेद हो सकता है। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा और आपको अपने प्रिय के साथ अपनी सभी भावनाओं को व्यक्त करने का मौका मिलेगा।


कुंभ 


आज के दिन आप उदास तो नहीं होंगे, लेकिन अपने मन में चल रहे द्वंद को अपने दोस्तों के सामने व्यक्त करेंगे, जिससे मन हल्का महसूस होगा। आज इनकम पर ध्यान देंगे। इनकम को कैसे बढ़ाया जाए और आर्थिक उन्नति कैसे हो, आपका सारा फोकस आज इस पर रहेगा। इनकम में आज बढ़ोतरी भी देखी जाएगी। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज का दिन आपका जीवन साथी आपके लिए कुछ खास कर सकता है, जिससे आपके रिश्ते में रोमांस बड़ेगा। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं तो आज का दिन आपको अपने प्रिय के और नजदीक लेकर जाएगा और आप भावनात्मक रूप से काफी निकट आएंगे। काम को लेकर आज का दिन विरोधाभासी रहेगा। आपको अपनी काबिलियत पर भरोसा रखना चाहिए।


मीन 


आज के दिन आप अपनी माता की सेहत को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं क्योंकि उनके बीमार पड़ने की संभावना होगी। आज आपको किसी वृद्ध और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है, जो आपके कैरियर में उन्नति के लिए मूल्यवान सिद्ध होगा। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज अपने जीवनसाथी से किसी भी तरह की लड़ाई से बचें और उनको अपने जीवन में स्थान दें। बिजनेस के लिहाज से आज का दिन आपको गवर्नमेंट सेक्टर में आगे बढ़ने में मददगार रहेगा। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आपको अपने प्रिय के व्यवहार से कुछ निराशा हो सकती है।


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


 


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 


 


शुभ दिनांक : 9, 18, 27 


 


शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72 


 


 


 


शुभ वर्ष : , 2025, 2036, 2045


 


ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा। 


 


 


शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...