सोमवार, 20 जुलाई 2020

कोरोना बना महा कहर जिले में 39 नए कोरोना पॉजिटिव: अपडेट


 मुजफ्फरनगर जिले में आज 39 नए  कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में  आज 39 नए मामले मिलने के साथ ही जनपद में कोरोना के  एक्टिव मामले बढकर दो सौ हो गए। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने यह जानकारी ट्वीट करते हुए बताया कि आज जिले में मिली 174 सैंपिलों की रिपोर्ट में 39 कोरोना पाॅजिटिव मामले पाए गए हैं। इनमें सर्वाधिक आठ मामले जानसठ  में मिले हैं। इनमें छह वहां बनाई गई अस्थाई जेल के हैं। इसके अलावा शहर में रामलीला टीला से छह, कृष्णापुरी से चार,  पुलिस लाइन से तीन, मोरना से पांच, चरथावल से दो, गांधी कालोनी से दो तथा सूजडू, बुढाना, इंदिरा कालोनी, बघरा, ल(ावाला, हनुमान चैक, मंडी, निराना तथा शामली के एक-एक मामले पाॅजिटिव पाए गए हैं। बेगराजपुर स्थिति कोविड 19 अस्पताल से आज सात लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इसके बाद अब जिले में एक्टिव मामले दो सौ हो गये हंै। इतनी बड़ी संख्या में मामले मिलने से दहशत और बढ गई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...