शुक्रवार, 19 जून 2020

विवादित ट्वीट को लेकर भीम आर्मी प्रमुख चर्चा में


सहारनपुर। भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद गुरुवार रात ट्वीटर के नेशनल ट्रेंड में आ गए। यूजर्स ने  अरेस्ट चंद्रशेखर रावणश् हैशटेग से ट्रेंड कर दिया। चंद घंटों में करीब दो लाख ट्वीट हो गए। हर तरफ से चंद्रशेखर की गिरफ्तारी की मांग उठी तो सहारनपुर पुलिस हरकत में आ गई। हालांकि पुलिस जांच में विवादित ट्वीट तीन साल पुराने निकले।
सहारनपुर के एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा, चंद्रशेखर के कुछ ट्वीट एकाएक गुरुवार को सोशल मीडिया में वायरल हुए। पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने स्वतरू संज्ञान लेते हुए इसकी जांच की। पता चला कि सभी विवादित ट्वीट वर्ष 2018 के हैं, उस वक्त चंद्रशेखर जेल में बंद थे। एसपी सिटी ने कहा कि विवादित ट्वीट को लेकर किसी भी शख्स ने लिखित रूप में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। फिर भी पुलिस एहतियातन निगाह रखे हुए है। उधर चंद्रशेखर आजाद ने ट्वीट करके सफाई दी। उन्होंने कहा कि मेरे अकाउंट से महिलाओं पर अभद्र भाषा के कुछ ट्वीट वायरल हो रहे हैं, जो कि बहुत निंदनीय है। मैं सहारनपुर हिंसा में 8 जून 2017 से 14 सितंबर 2018 तक जेल में था। विवादित ट्वीट इसी दौरान के हैं। इस संबंध मुझे जानकारी नही है। मैं महिलाओं का बहुत सम्मान करता हूं। चंद्रशेखर ने यह भी कहा है कि ट्विटर अकाउंट फरवरी 2018 में बना है और वे सितंबर 2018 में जेल से रिहा हुए हैं। रिहाई के बाद किसी कार्यकर्ता ने उन्हें यह अकाउंट दिया था। ट्वीट गलत है, इसमें वह सुधार कर रहे हैं।
 


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...