शनिवार, 20 जून 2020

मंदिरों के कपाट हुए बंद


मुजफ्फरनगर। 21 जून को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। यह ग्रहण आषाढ़ महीने की अमावस्या को पड़ रहा है इसलिए धार्मिक दृष्टि से यह सूर्य ग्रहण काफी अहम माना जा रहा है। पूरे भारत में ग्रहण का समय 21 जून को सुबह 10:20 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:48 बजे तक रहेगा। दोपहर 12:01 बजे ग्रहण अपने चरम प्रभाव में होगा। ज्योतिष शास्त्री ग्रहण के करीब 12 घंटे पहले सूतक काल मानते हैं। इसका मतलब है कि सूतक काल 12 घंटे पहले 20 जून रात करीब 10 बजे से शुरू हो चुका है। यह ग्रहण खत्म होने तक रहेगा। 10 बजे सूतक काल लगते ही मंदिरों के पट बंद हो गए।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...