मुजफ्फरनगर । जुनैद रऊफ शहराध्यक्ष कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गांधी पार्क प्रेमपुरी स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के पास बैठकर मौन प्रतिवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। हमें न्यायपालिका पर भरोसा, मजदूरों, गरीबों और वंचितों के साथी अजय कुमार लल्लू जी को न्याय मिलेगा।
योगी आदित्यनाथ गरीब विरोधी मानसिकता और राजनीतिक कायरता का परिचय दे रहे हैं।रऊफ ने कहा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के 'अपराध' में लखनऊ जिला कारावास में 20 मई से कैद किये गए हैं। हमें न्यायपालिका में पूरा विश्वास है और हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू को इंसाफ मिलेगा।
आज पूरे प्रदेश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कांग्रेस जन प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए मौन प्रतिवाद कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू को गिरफ़्तार करने के खिलाफ सेवा सत्याग्रह चला रही है, जिसके तहत पिछले 7 दिनों में 25 लाख जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया।
हम एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार राजनीतिक द्वेष और गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है।
मजदूरों, गरीबों और जरूरतमंदों के साथी हमारे अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी को जरूर इंसाफ मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 90 लाख से अधिक लोगों को भोजन और राशन दिया गया। 10 लाख प्रवासी श्रमिकों को प्रदेश के बाहर मदद की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, सेवादल जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, सेवादल शहराध्यक्ष विनोद धीमान, राहुल भारद्वाज, अहसान ज़मीर, धीरज महेश्वरी, क़ाज़ी सुल्तान, सगीर मलिक, सुशील झंझोट, विनय आदि मोजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें