मथुरा। अयोध्या में प्रस्तावित श्रीराम मंदिर निर्माण की आधार शिला में रखी जाने वाली चांदी की ईंट की पूजा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा में की गई। श्रीकृष्ण जन्मभूमि की ओर से श्रीकेशव देव मंदिर में श्री कृष्ण जन्म जन्मस्थान सेवा संस्थान के वरिष्ठ सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने विधि विधान के साथ सेवायत पुजारियों एवं धर्म रक्षा संघ के पदाधिकारियों के साथ पूजन किया।
गोपेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि श्रीकृष्ण- जन्मभूमि पर पूजा होने बाद यह रजत शिला अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बनने वाले भव्य मंदिर की नींव में स्थापित होगी। वरिष्ठ हिंदूवादी नेता विजय बहादुर सिंह ने कहा कि ब्रज के समस्त स्थानों से एकत्रित की गई ब्रजरज जब श्री राम जन्म भूमि की नींव में पहुंचेगी तो ब्रज के सभी लोगों का आत्मिक लगाव राम मंदिर के साथ उत्पन्न होगा। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश ने बताया कि ब्रज के अनेक महापुरुष व साधु-संतों द्वारा अब तक इस रजत-शिला का पूजन किया जा चुका है। रजत शिला का प्रथम पूजन पूर्व में ही महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के कर कमलों द्वारा कराया जा चुका है। उन्होंने बताया के ब्रज के सभी प्रमुख स्थानों में पूजित होने के बाद रजत शिला अयोध्या पहुंचाई जाएगी।
धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कोरोना के प्रकोपवश धर्म रक्षा संघ की योजना के स्वरूप में परिवर्तन के पश्चात रथ यात्रा निकालने का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा है। अब ब्रज के समस्त देवालय और प्रमुख स्थानों में पूजित होने के बाद अयोध्या में श्री राम लला की सेवा में ब्रज की रज के रूप में स्थापित करायी जाएगी।
गुरुवार, 18 जून 2020
अयोध्या में प्रस्तावित श्रीराम मंदिर निर्माण की आधार शिला में चांदी की ईंट की मथुरा में पूजा
Featured Post
मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...
-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें