गुरुवार, 18 जून 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 18 जून 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 18 जून 2020*


⛅ *दिन - गुरुवार* 


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - उत्तरायण*


⛅ *ऋतु - ग्रीष्म*


⛅ *मास - आषाढ़ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - द्वादशी सुबह 09:39 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*


⛅ *नक्षत्र - भरणी सुबह 08:31 तक तत्पश्चात कृत्तिका*


⛅ *योग - सुकर्मा दोपहर 02:50 तक तत्पश्चात धृति*


⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:09 से शाम 03:50 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 05:58*


⛅ *सूर्यास्त - 19:21* 


⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत*के


इस बार गुरुवार को प्रदोष तिथि पड़ रही है। इसीलिए इसे गुरु प्रदोष कहा जाएगा। गुरुवार के दिन प्रदोष का संयोग बनने से इस दिन की गई शिव पूजा से सौभाग्य बढ़ेगा। दांपत्य जीवन के लिए भी ये व्रत खास हो गया है। इसके साथ ही इस दिन शिव-पार्वती पूजा करने से हर तरह के दोष खत्म हो जाएंगे और भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होगी।


 💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन नही खाना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *बारिश की सर्दी मिटाने के लिए* 🌷


😪 *बारिश की सर्दी लगने का अंदाजा हो तो एक लौंग मुंह में रख देना चाहिये और घर जाकर मत्था जल्दी पोंछ लेना चाहिये । बदन सूखा कर लेना चाहिये और बांये करवट थोड़ा लेट के दायाँ श्वास चालू रखना चाहिये । इससे बारिश में भीगने का असर नहीं होगा ।*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि* 🌷


👉🏻 *19 जून 2020 शुक्रवार को मासिक शिवरात्रि है।*


🙏🏻 *हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी*


🌷 *1).ॐ शिवाय नम:*


🌷 *2).ॐ सर्वात्मने नम:* 


🌷 *3).ॐ त्रिनेत्राय नम:*


🌷 *4).ॐ हराय नम:*


🌷 *5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:*


🌷 *6).ॐ श्रीकंठाय नम:*


🌷 *7).ॐ सद्योजाताय नम:*


🌷 *8).ॐ वामदेवाय नम:* 


🌷 *9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:* 


🌷 *10).ॐ तत्पुरुषाय नम:*


🌷 *11).ॐ ईशानाय नम:*


🌷 *12).ॐ अनंतधर्माय नम:*


🌷 *13).ॐ ज्ञानभूताय नम:*


🌷 *14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:*


🌷 *15).ॐ प्रधानाय नम:* 


🌷 *16).ॐ व्योमात्मने नम:* 


🌷 *17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:*


 🙏🏻 *आर्थिक परेशानी से बचने हेतु* 🙏🏻


👉🏻 *हर महिने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।*


👉🏻 *और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।*


🙏🏻 *प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महिने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जलाके रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।*


🙏🏻 *💐🙏


🌞 *~* *पंचक*


*10 जून मध्यरात्रि बाद 3.40. से*


*15 जून मध्यरात्रि बाद 3.18 बजे तक!*


 


*एकादशी:*


*जून 2, मंगलवार, निर्जला एकादशी, ज्येष्ठा, शुक्ला एकादशी*


*शुरू – 14:57, जून 01.*


*खत्म – 12:04, जून 02.*


 


*प्रदोष व्रत जून 3, 2020, बुधवार,*


*ज्येष्ठ, शुक्ल त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:05 AM, जून 03 और समाप्ति- 06:06 AM, जून 04.*


 


*प्रदोष व्रत जून 18, 2020, गुरुवार*


*आषाढ़, कृष्ण त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:39 AM, जून 18 और समाप्ति- 11:01 AM, जून 19.*


 


 *अमावस्या:*


*21 जून 2020 रविवार, को आषाढ़ अमावस्या पड़ रही है। यह अमावस्या 20 जून सुबह 11 बजकर 52 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन 21 जून सुबह 12 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी।* 


 


 *पूर्णमासी:*


*5. जून 3:15 AM से*


*6. जून 12:42 AM तक*


*(व्रत पूर्णमासी, 5. जून 2020.)*


 


मेष 


आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। दोपहर तक स्थिति काफी अनुकूल रहेगी और उसके बाद भी आपको धन लाभ होगा। परिवार का माहौल आपको सुख शांति देगा और परिवार के लोगों का स्नेह आपके लिए धन प्रदान करने का काम करेगा। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत आपके साथ खड़ी होगी लेकिन फिर भी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। खासतौर पर किसी से बहस या झड़प हो सकती है। गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।


वृष 


आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दोपहर तक स्थिति आपके खर्चों में बढ़ोतरी रखेगी लेकिन उसके बाद स्थिति बदलेगी और खर्चों में कमी आएगी। आपकी इनकम बढ़ेगी।


 


मिथुन 


आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपकी बातों से सामने वाले को निरुत्तर कर देंगे और उससे उन्हें आपकी बात माननी पड़ेगी। इससे व्यापार में अच्छा लाभ होगा। काम के सिलसिले में भी नौकरी में आप को पदोन्नति मिल सकती है। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में भी सुख भरे पल आएंगे। परिवार का माहौल आपको संतुष्टि प्रदान करेगा। आप की कथनी और करनी में अंतर हो सकता है, उस पर ध्यान दें।


 


कर्क 


आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। दोपहर तक काम में पूरा ध्यान रखेंगे और उसके बाद आपकी इनकम जबरदस्त तरीके से बढ़ सकती है। कुछ अप्रत्याशित रूप से भी धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया हो जाएगी। परिवार में किसी बुजुर्ग का सहयोग आपको प्राप्त होगा और वे आपको सलाह देंगे तो वह आपके बहुत काम आएगी। गृहस्थ जीवन में तनाव को कम करने का प्रयास करें। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। व्यापार में किसी प्रकार का रिस्क लेने से बचें।


सिंह 


आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आपकी सेहत कमजोर रहेगी और आप बीमार पड़ सकते हैं। खासतौर पर बुखार होने की संभावना होगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन में भी खुशी भरे पल आएंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान का सुख आपको आज भरपूर मिलेगा और वे आपकी खुशी का कारण बनेंगे। पारिवारिक माहौल बढ़िया रहने से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में आपको बेहद अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।


कन्या 


आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अपने गृहस्थ जीवन में बढ़ रहे तनाव को दूर करने का प्रयास करें। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी झगड़े से बचने का प्रयास करना चाहिए। आपका प्रिय बीमार हो सकता है, इसलिए उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में खुशियां रहेंगी। बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। काम के सिलसिले में आप कोई नई तरकीब लगा सकते हैं, जो आपको बहुत फलेगी और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।


 


 


तुला 


आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन दोपहर बाद स्थितियां बदलेंगी और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अचानक से आपको काम के सिलसिले में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए थोड़ा सावधान रहें। गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस बना रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अपने दिल की बात सामने रखने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। परिवार में अशांति बनी रह सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको सावधानी से चलना चाहिए लेकिन व्यापार अच्छे नतीजे देगा।


 


वृश्चिक 


आपके लिए आज का दिन अच्छा कहा जा सकता है। दोपहर तक जिन चुनौतियों को आप झेल रहे होंगे, दोपहर बाद उनसे मुक्ति मिलेगी। आपकी इनकम बढ़िया हो जाएगी। खर्चों में कमी आएगी। इसके बावजूद आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना चाहिए। किसी से व्यर्थ में झगड़ा करने से बचें। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में जीने वालों को कुछ दिक्कत आएगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और व्यापार में अच्छे नतीजे मिलेंगे।


 


धनु 


आपको अपने ज्ञान पर पूरा भरोसा रखना होगा तभी आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। गृहस्थ जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए भी आज का दिन बढ़िया है लेकिन दोपहर बाद आपके तनाव में बढ़ोतरी हो सकती है और बेवजह के खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा। परिवार पर भी ध्यान जरूर दें।


 


 


मकर 


आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से जो तनाव चला रहा है, उससे कुछ हद तक राहत मिलेगी। संतान से सुखद समाचार मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन में भी तनाव में कमी आएगी। खर्चे बने रह सकते हैं लेकिन इनकम अच्छे होने से आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी और व्यापार भी गति पकड़ेगा।


 


कुंभ 


आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपनी वाकपटुता और हाजिर जवाबी के चलते अपने कई कामों को बनाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान दें। कहीं आप की बीमारी हद से ज्यादा खर्चों को दावत ना दे दे। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। गृहस्थ जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी आपके लिए लाभ का मार्ग खोलेगा। प्रेम जीवन में अपनी बातों से अपने प्रिय को रिझाने में कामयाब रहेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है लेकिन इस यात्रा से बचने का ही प्रयास करें तो बढ़िया रहेगा।


 


मीन 


आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। गृहस्थ जीवन में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और प्रेम जीवन में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है। इस सब उतार-चढ़ाव के बावजूद आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपका अनुभव आपकी मदद करेगा, जिससे आप कठिन चुनौतियों को अच्छे से निपटा लेंगे। परिवार में सुख समृद्धि के बढ़ोतरी होगी। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।  


 


आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 


 


 


शुभ दिनांक : 9, 18, 27   


 


शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     


 


 


शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045


 


ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   


 


शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...