सोमवार, 15 जून 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 15 जून 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 15 जून 2020*


⛅ *दिन - सोमवार* 


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - उत्तरायण*


⛅ *ऋतु - ग्रीष्म*


⛅ *मास - आषाढ़ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - दशमी 16 जून प्रातः 05:40 तक तत्पश्चात एकादशी*


⛅ *नक्षत्र - रेवती 16 जून रात्रि 03:18 तक तत्पश्चात अश्विनी*


⛅ *योग - सौभाग्य दोपहर 12:49 तक तत्पश्चात शोभन*


⛅ *राहुकाल - सुबह 07:26 से सुबह 09:06 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 05:58*


⛅ *सूर्यास्त - 19:20* 


⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - 


 💥 *विशेष - 


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞अगर घर से बरकत जा रही है या आपको नेगेटिव एनर्जी दिख रही है या परिवार में कलह रहता है 


                                  तो कपूर और फिटकरी को पीस के गौझारण (गौमूत्र) पतंजलि आदि का मिल जाता है को घर मे पोछा लगाने वाले क्लीनर या पानी मे मिला ले और रोज़ सुबह शाम घर मे पोछा लगाये और गंगाजल का पूजन के बाद छिड़काव भी करे फिर चमत्कारिक परिवर्तन देखै।


 


🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷


➡ *16 जून 2020 मंगलवार को प्रातः 05:41 से 17 जून बुधवार को सुबह 07:50 तक एकादशी है ।*


💥 *विशेष - 17 जून बुधवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*


🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*


🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*


🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*


🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*


🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*


🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*


🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷


🙏🏻 *एकादशी को दिया जला के विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में6 झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷


🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के जो दिन चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है...ऐसा डोंगरे जी महाराज के भागवत में डोंगरे जी महाराज ने कहा*


🙏🏻 🌺🙏


🌞 *~* *पंचक*


*10 जून मध्यरात्रि बाद 3.40. से*


*15 जून मध्यरात्रि बाद 3.18 बजे तक!*


 


*एकादशी:*


*जून 2, मंगलवार, निर्जला एकादशी, ज्येष्ठा, शुक्ला एकादशी*


*शुरू – 14:57, जून 01.*


*खत्म – 12:04, जून 02.*


 


*प्रदोष व्रत जून 3, 2020, बुधवार,*


*ज्येष्ठ, शुक्ल त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:05 AM, जून 03 और समाप्ति- 06:06 AM, जून 04.*


 


*प्रदोष व्रत जून 18, 2020, गुरुवार*


*आषाढ़, कृष्ण त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:39 AM, जून 18 और समाप्ति- 11:01 AM, जून 19.*


 


 *अमावस्या:*


*21 जून 2020 रविवार, को आषाढ़ अमावस्या पड़ रही है। यह अमावस्या 20 जून सुबह 11 बजकर 52 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन 21 जून सुबह 12 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी।* 


 


 *पूर्णमासी:*


*5. जून 3:15 AM से*


*6. जून 12:42 AM तक*


*(व्रत पूर्णमासी, 5. जून 2020.)*


 


मेष


आज मन में असंतोष और नकारात्मक विचारों के कारण परेशानी हो सकती है। इसका सबसे अच्छा उपाय है क्रियाशीलता। जिस चीज़ में मन लगता हो, उससे अपना दिन शुरू करें। रचनात्मक विचारों को वास्तविकता में ढालने का प्रयास करें, इससे कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी और निजी जीवन में भी संतुष्टि रहेगी। यात्रा का अवसर मिल सकता है। आज किसी भी काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा दिन है।


 


वृष 


आज का दिन आपके लिए खुद को गैर-जरूरी चीजों से अलग करने का है। आप में ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। लम्बे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा जिस कारण मन में उदासी सी महसूस हो सकती है। परिवर्तन ही जीवन का नियम है, अच्छा या बुरा कुछ भी स्थायी नहीं है। लोगों और वस्तुओं से अपने आप को वियुक्त करें।


 


मिथुन 


आज का दिन मन में दुविधाएं बनी रह सकती हैं। किसी निर्णय को लेकर परेशान न हों, उसके बारे में पूरी जानकारी मिलने तक का इंतज़ार करें। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। आज अपने मूड स्विंग पर नियंत्रण रखें। आज भावनाओं की अधिकता रहेगी जिस कारण आज लिया हुआ निर्णय गलत भी हो सकता है। अपने गुस्से को शांत रखने का प्रयास करें। अपने आत्मविश्वास में आज कमी न होने दें।


 


कर्क 


आज पुरानी गलतियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। किसी की बात अपने दिल पर न लें न ही उसके कारण अपने अहं को बढ़ने दें नहीं तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इससे न केवल आपके रिश्तों पर असर पड़ेगा बल्कि आपकी सेहत भी खराब हो सकती है। अपनी गलतियों को स्वीकार करें, उन्हें नकारने की बजाय उनसे सीख लें तो भविष्य में कई और गलतियों से बाख सकते हैं।


 


सिंह 


आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ रहा है। आज दिल और दिमाग में एक नई ऊर्जा बनी रहेगी, इसे उचित दिशा में लगाएं तो सफलता मिलेगी। आज अपना काम समय से करें, आज किसी प्रकार से भी टाल मटोल न करें नहीं तो यह आपको भारी पड़ सकता है। आए हुए अवसर हाथ से निकल सकते हैं। व्यसाय में अच्छा दिन रहेगा। जिस टेंडर के लिए आप परेशान थे, वह आपको मिल सकता है।


 


कन्या 


आज आपके लिए कुछ अजीब सी स्थिति वाला दिन रह सकता है। परिचितों और दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा, लेकिन मन में एक खालीपन सा महसूस हो सकता है। थोड़ा समय मेडिटेशन में बिताएं, इससे आपके मन को शान्ति मिलेगी और अध्यात्मिक प्रगति के लिए भी यह एक अच्छा कदम है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। कम्पटीशन परीक्षा के लिए थोड़ी और मेहनत की ज़रुरत है।


 


तुला 


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ मामलों में आपको काफी अच्छा परिणाम भी मिल सकता है। जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। इन्हें अपनाने से झिझक न करें। अपनी योग्यता पर शंका न करें। आपमें वो सभी गुण हैं तो आपको सफल होने के लिए चाहिए। अपने आप पर भरोसा रखें। घर में कपूर जलाएं, इससे घर और मन दोनों से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी।


 


वृश्चिक


आज का दिन आपके करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं जिनसे आपके जीवन में उन्नति होगी और अध्यात्मिक रूप से आपकी वृद्धि होगी। किसी की बात से यदि आप अब भी नाराज़ हैं तो उस व्यक्ति को माफ़ करने का प्रयास करें। किसी भी कार्य या रिश्ते में अत्यधिक प्रयास करने की बजाय उसे समय के साथ सँभालने का मौका दें।


 


धनु 


आज का दिन कार्यक्षेत्र से संबंधित स्थान परिवर्तन आपके लिए लाभकारी रहेगा। छोटी मोती परेशानियां आज लगी रहेंगी, इस कारण चिंतित न हों। इनसे आपको नुकसान नहीं होगा। निजी और व्यवसायी जीवन में आज ताल मेल बिठाने में कुछ कठिनाई हो सकती है। किसी के साथ छोटी सी बात पर झगडा हो सकता है आज, अपने गुस्से पर काबू रखें। बात को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें।


 


मकर 


आज का दिन आपके लिए कुछ राहत भरी सूचना लेकर आ रहा है। पुरानी परेशानियों का हल मिलेगा। संसाधन और सहायता आसानी से मिलेगी। सभी के लिए मन में विनम्रता की भावना रखें। बदलते समय में असमंजस के कारण मन में परेशानी रह सकती है किन्तु यह केवल एक फेज है, जो जल्द ही समाप्त हो जाएगा। संयम से काम लें और अपना फोकस अपने काम और अपनी जिम्मेदारियों पर बनाएं रखें।


 


कुंभ 


आज का दिन आपके लिए पारिवारिक मेलजोल का है। साझेदारी व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। कोई निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें। उन्नति और तरक्की के योग हैं। आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में फोकस की कमी रहेगी, किन्तु आपकी ऊर्जा का स्तर काफी सकारात्मक और ऊंचा रहेगा। आज अपनी सारी ऊर्जा का उपयोग सही दिशा में करें। इसके लिए चाहें तो किसी से सलाह भी लें।


 


मीन 


आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा, पुराने रुके हुए काम बनेंगे या पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।आज बच्चों के साथ कुछ समय ज़रूर बिताएं, उन्हें पढ़ाएं या उनके साथ अपना ज्ञान और अनुभव बाटें। आपकी सलाह से उनको काफी लाभ हो सकता है। आज थोड़ा मेडिटेशन या पूजा पाठ में थोड़ा समय अवश्य बिताएं। इससे मानसिक शांति मिलेगी। सीखने-सिखाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  


 


शुभ दिनांक : 6, 15, 24 


 


शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


 


  


शुभ वर्ष : 2022, 2026


   


ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 


 


शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।


 


नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...