रविवार, 21 जून 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 21 जून 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 21 जून 2020*


⛅ *दिन - रविवार* 


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - वर्षा*


⛅ *मास - आषाढ़ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - अमावस्या दोपहर 12:10 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*


⛅ *नक्षत्र - मृगशिरा दोपहर 01:02 तक तत्पश्चात आर्द्रा*


⛅ *योग - गण्ड दोपहर 01:46 तक तत्पश्चात वृद्धि*


⛅ *राहुकाल - शाम 05:31 से शाम 07:12 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 05:58*


⛅ *सूर्यास्त - 19:21* 


⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - कंकणाकृति सूर्यग्रहण (सुरत में ग्रहण-समय सुबह 10:01 से दोपहर 01:33 तक) (भारत में दिखेगा, नियम पालनीय*


 💥 *विशेष - अमावस्या के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *ग्रहण के समय निर्देश* 🌷


       ✔ *करने योग्य*


🌘 *1. ग्रहण के समय भगवान का चिंतन, जप, ध्यान करने पर उसका लाख गुना फल मिलता है , ग्रहण के समय हज़ार काम छोड़ कर मौन और जप करिए l*


🌘 *2. ग्रहण लगने के पहले खान - पान ऐसा करिए कि आपको बाथरूम में ना जाना पड़े l*


       ❌ *ना करने योग्य*


🌘 *1. ग्रहण के समय सोने से रोग बढ़ते हैं l*


🌘 *2. ग्रहण के समय सम्भोग करने से सुअर की योनि मिलती है l*


🌘 *3. ग्रहण के समय मूत्र त्याग नहीं करना चाहिए, दरिद्रता आती है l*


🌘 *4. ग्रहण के समय धोखाधड़ी और ठगाई करने से सर्पयोनि मिलती है l*


🌘 *5. ग्रहण के समय शौच नहीं जाना चाहिए, वर्ना पेट में कृमि होने लगते हैं l*


🌘 *6. ग्रहण के समय जीव-जंतु या किसी की हत्या हो जाय तो नारकीय योनि में जाना पड़ता है l*


🌘 *7. ग्रहण के समय भोजन व मालिश करने वाले को कुष्ट रोग हो जाता है l*


🌘 *8. ग्रहण के समय पत्ते, तिनके, लकड़ी, फूल आदि नहीं तोड़ने चाहिए l*


🌘 *9. स्कन्द पुराण के अनुसार ग्रहण के समय दूसरे का अन्न खाने से १२ साल का किया हुआ जप, तप, दान स्वाहा हो जाता है l*


🌘 *10. ग्रहण के समय अपने घर की चीज़ों में कुश, तुलसी के पत्ते अथवा तिल डाल देने चाहिए l*


🌘 *11. ग्रहण के समय रुद्राक्ष की माला धारण करने से पाप नाश हो जाते हैं l*


🌘 *12. ग्रहण के समय दीक्षा अथवा दीक्षा लिए हुए मंत्र का जप करने से सिद्धि हो जाती है l*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *भारत के कुछ प्रमुख स्थानों के ग्रहण-समय* 🌷


➡ *अहमदाबाद सुबह 10:03 से दोपहर 01:33 तक* 


➡ *दिल्ली सुबह 10:20 से दोपहर 01:49 तक*


➡ *सुरत व नाशिक सुबह 10:01 से दोपहर 01:33 तक* 


➡ *गुवाहाटी सुबह 10:57 से दोपहर 02:25 तक* 


➡ *जोधपुर सुबह 10:08 से दोपहर 01:37 तक*


➡ *लखनऊ सुबह 10:26 से दोपहर 01:59 तक*


➡ *भोपाल सुबह 10:14 से दोपहर 01:48 तक*


➡ *रायपुर (छत्तीसगढ़) सुबह 10:25 से दोपहर 02:00 तक* 


➡ *जम्मू सुबह 10:14 से दोपहर 01:42 तक*


➡ *चंडीगढ़ सुबह 10:22 से दोपहर 01:48 तक*


➡ *राँची व पटना सुबह 10:36 से दोपहर 02:10 तक*


➡ *कोलकता सुबह 10:46 से दोपहर 02:18 तक*


➡ *भुवनेश्वर सुबह 10:37 से दोपहर 02:10 तक* 


➡ *चेन्नई सुबह 10:22 से दोपहर 01:42 तक*


➡ *बेंगलुरु सुबह 10:12 से दोपहर 01:33 तक*


➡ *हैदराबाद सुबह 10:14 से दोपहर 01:45 तक*


➡ *नागपुर सुबह 10:17 से दोपहर 01:51 तक* 


➡ *मुंबई सुबह 10:00 से दोपहर 01:28 तक*


🌷 *विदेश के कुछ प्रमुख स्थानों के ग्रहण-समय*


➡ *काठमांडू (नेपाल) सुबह 10:43 से दोपहर 02:25* 


➡ *एथेंस (ग्रीस) सुबह 07:48 से सुबह 09:12*


➡ *बाकू (अजरबैजान) सुबह 08:46 से दोपहर 11:05* 


➡ *हगटना (यू.एस.ए.) शाम 05:25 से शाम 06:51*


➡ *नैरोबी (केन्या) सुबह 06:46 से सुबह 09:04* 


➡ *दुबई (यू.एस.ए.) सुबह 08:14 से दोपहर 11:13*


➡ *हाँगकाँग दोपहर 02:36 से 05:25*


👉🏻 *विदेश के स्थानों के समय स्थानीय समयानुसार


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *गुप्त नवरात्रि* 🌷


🙏🏻 *हिंदू धर्म के अनुसार, एक साल में चार नवरात्रि होती है, लेकिन आम लोग केवल दो नवरात्रि (चैत्र व शारदीय नवरात्रि) के बारे में ही जानते हैं। इनके अलावा आषाढ़ तथा माघ मास में भी नवरात्रि का पर्व आता है, जिसे गुप्त नवरात्रि कहते हैं। इस बार आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा (22 जून, सोमवार) से होगा, जो आषाढ़ शुक्ल नवमी (29 जून, सोमवार) को समाप्त होगी।*


👺 *शत्रु को मित्र बनाने के लिए* 👺


🙏🏻 *नवरात्रि में शुभ संकल्पों को पोषित करने, रक्षित करने, मनोवांछित सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए और शत्रुओं को मित्र बनाने वाले मंत्र की सिद्धि का योग होता है।*


🙏🏻 *नवरात्रि में स्नानादि से निवृत हो तिलक लगाके एवं दीपक जलाकर यदि कोई बीज मंत्र 'हूं' (Hum) अथवा 'अं रां अं' (Am Raam Am) मंत्र की इक्कीस माला जप करे एवं 'श्री गुरुगीता' का पाठ करें तो शत्रु भी उसके मित्र बन जायेंगे l*


👩🏻 *माताओं बहनों के लिए विशेष कष्ट निवारण हेतु प्रयोग 1*


👩🏻 *जिन माताओं बहनों को दुःख और कष्ट ज्यादा सताते हैं, वे नवरात्रि के प्रथम दिन (देवी-स्थापना के दिन) दिया जलायें और कुम-कुम से अशोक वृक्ष की पूजा करें ,पूजा करते समय निम्न मंत्र बोलें :*


🌷 *“ अशोक शोक शमनो भव सर्वत्र नः कुले "


🙏🏻 *भविष्योत्तर पुराण के अनुसार नवरात्रि के प्रथम दिन इस तरह पूजा करने से माताओ बहनों के कष्टों का जल्दी निवारण होता है l*


👩🏻 *माताओं बहनों के लिए विशेष कष्ट निवारण हेतु प्रयोग 2*


🙏🏻 *शुक्ल पक्ष तृतीया (24 जून, बुधवार) के दिन में सिर्फ बिना नमक मिर्च का भोजन करें l (जैसे दूध, रोटी या खीर खा सकते हैं, नमक मिर्च का भोजन अगले दिन ही करें l)*


🌷 • *" ॐ ह्रीं गौरये नमः "*


🙏🏻 *मंत्र का जप करते हुए उत्तर दिशा की ओर मुख करके स्वयं को कुम -कुम का तिलक करें l*


🐄 *गाय को चन्दन का तिलक करके गुड़ और रोटी खिलाएं l*


💰 *श्रेष्ठ अर्थ (धन) की प्राप्ति हेतु* 💰


➡ *प्रयोग : नवरात्रि में देवी के एक विशेष मंत्र का जप करने से श्रेष्ठ अर्थ कि प्राप्ति होती है मंत्र ध्यान से पढ़ें :*


🌷 *" ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमल-वासिन्ये स्वाह् "*


 


👦🏻 *विद्यार्थियों के लिए* 👦🏻


🙏🏻 *प्रथम नवरात्रि के दिन विद्यार्थी अपनी पुस्तकों को ईशान कोण में रख कर पूजन करें और नवरात्रि के तीसरे तीन दिन विद्यार्थी सारस्वत्य मंत्र का जप करें।*


📖 *इससे उन्हें विद्या प्राप्ति में अपार सफलता मिलती है l*


*बुद्धि व ज्ञान का विकास करना हो तो सूर्यदेवता का भ्रूमध्य में ध्यान करें ।*


🙏🏻 *जिनको गुरुमंत्र मिला है वे गुरुमंत्र का, गुरुदेव का, सूर्यनारायण का ध्यान करें। अतः इस सरल मंत्र की एक-दो माला नवरात्रि में अवश्य करें और लाभ लें l*


🙏🏻 *🌸🙏🏻🌞 *~* *पंचक*


*10 जून मध्यरात्रि बाद 3.40. से*


*15 जून मध्यरात्रि बाद 3.18 बजे तक!*


 


*एकादशी:*


*जून 2, मंगलवार, निर्जला एकादशी, ज्येष्ठा, शुक्ला एकादशी*


*शुरू – 14:57, जून 01.*


*खत्म – 12:04, जून 02.*


 


*प्रदोष व्रत जून 3, 2020, बुधवार,*


*ज्येष्ठ, शुक्ल त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:05 AM, जून 03 और समाप्ति- 06:06 AM, जून 04.*


 


*प्रदोष व्रत जून 18, 2020, गुरुवार*


*आषाढ़, कृष्ण त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:39 AM, जून 18 और समाप्ति- 11:01 AM, जून 19.*


 


 *अमावस्या:*


*21 जून 2020 रविवार, को आषाढ़ अमावस्या पड़ रही है। यह अमावस्या 20 जून सुबह 11 बजकर 52 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन 21 जून सुबह 12 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी।* 


 


 *पूर्णमासी:*


*5. जून 3:15 AM से*


*6. जून 12:42 AM तक*


*(व्रत पूर्णमासी, 5. जून 2020.)*


 


मेष - 


आज कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है जिसका आप कुछ समय से इंतज़ार कर रहे थे। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और किसी की भी बात के कारण इतना प्रभावित न हों की आपके आत्मविश्वास में कमी हो। अपने आप को हर परिस्थिति में संयमित बनाएं रखें। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जो आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। आज थोड़ा समय अपने लिए भी निकालें।


 


वृषभ - 


आज का दिन कुछ आपके लिए कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। किसी पुराने प्रेमीजन से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। आज लाभ के मौके का पूरा फायदा उठाना चाहिए। अपने व्यवसायिक जीवन को महत्व दें लेकिन अपने आप के लिए कुछ समय निकालें। महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए आज चिंता न करके उन्हें समय पर छोड़ दें। आपके चिंता करने से उनका हल नहीं निकलेगा।


 


मिथुन -


आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रह सकता है। अपने लिए भी थोड़ा समय निकालें। जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। इन्हें अपनाने से झिझक न करें। अपनी योग्यता पर शंका न करें। आपमें वो सभी गुण हैं तो आपको सफल होने के लिए चाहिए। अपने आप पर भरोसा रखें। बड़ों की सलाह को नज़रंदाज़ न करें किन्तु अपने निर्णय लेने का प्रयास करें। अपने आस पास की नकारात्मक ऊर्जा से प्रभावित न हों।


 


कर्क - 


आज अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए आपको निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है। परिस्थिति में यदि कोई परेशानी बनी हुई है तो वह जल्द ही हल हो जाएगी। अपने मन में कोई नकारात्मक भाव न आने दें। काम में पूरा फोकस बनाएं रखें। व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। इसका पूरा फायदा उठाएं। परिस्थिति में अपने आपको स्थिर बनाएं रखें।


 


सिंह 


यदि किसी रोग से जूझ रहे हैं तो उससे संबंधित भाव जैसे गुस्सा, भय, निराशा आदि का इलाज करने से जल्द ही लाभ मिलेगा। सकारात्मक सोच बनाएं रखें।। काम में सफलता मिलेगी और लम्बे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट संपन्न होंगे। आपके यश में भी वृद्धि होगी। विदेश से कोई अच्छा समाचार मिलेगा। किन्तु अपने काम में इतने व्यस्त न हो जाएँ की जीवन के और दूसरे अहम् पहलुओं को अनदेखा कर दें।


 


कन्या - 


आज का दिन आपके लिए बहुत क्रिएटिव रह सकता है। आपमें रचनात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। इसे उचित दिशा प्रदान करेंगे तो लाभ होगा। इसके साथ साथ आज यह भी आवश्यक है की आप प्रयास करने के साथ प्रयास को फलित होने का भी मौका दें। धैर्य और संयम से काम लें। धन लाभ के योग हैं। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। केवल अपने व्यवहार में संयम बनाएं रखें।


 


तुला 


आज पूरे विश्वास के साथ योजनाओं पर कदम उठाएं। सफलता जल्द ही मिलेगी। पुराने रुके हुए काम बनेंगे। आज का दिन फलदायक रहेगा। किसी गुरु या समझदार व्यक्ति से मुलाक़ात होगी जो आपका आने वाले समय के लिए मार्गदर्शन करेंगे। यदि कुछ समय से किन्ही परेशानियों से गुज़र रहे हैं तो परिस्थिति को नए प्रकार से देखने और समझने का नजरिया मिलेगा जिससे आप बहुत कुछ सीख सकते हैं।


 


वृश्चिक -


आज अपने विचारों पर नियंत्रण रखें। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं नहीं तो बाद में उसमे बहुत फेरबदल करने पड़ सकते हैं। आज पुरानी गलतियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। किसी की बात अपने दिल पर न लें न ही उसके कारण अपने अहं को बढ़ने दें नहीं तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इससे न केवल आपके रिश्तों पर असर पड़ेगा बल्कि आपकी सेहत भी खराब हो सकती है। अपनी गलतियों को स्वीकार करें, उन्हें नकारने की बजाय उनसे सीख लें तो भविष्य में कई और गलतियों से बाख सकते हैं। आप अपने लक्ष्य के बहुत करीब हैं, धैर्य से काम लें।


 


धनु - 


दिन अच्छा रहेगा, कमी है तो केवल आपके आत्मविश्वास में। भविष्य की चिंता में अपने वर्तमान को खराब न करें। इतना ज्यादा भविष्य के लिए सोचना और चिंतित रहना यह दर्शाता है की आपको उस सर्वव्यापी इश्वर पर भरोसा नहीं की वह आपका सदा ख़याल रखेगा। व्यर्थ की चिंताओं के कारण मन में तनाव बढेगा और काम से फोकस हटेगा। इस कारण निजी जीवन में भी रिश्तों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।


 


मकर - 


दिन कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। अपने मन के भावों को दबाएं नहीं, उन्हें बाहर निकालने का प्रयास करें। किसी बात की चिंता करने की बजाय उसका हल निकालने का प्रयास करें। सब कुछ जानते बूझते हुए चुप न रहें नहीं तो इससे आपका और आपके प्रियजनों का नुकसान हो सकता है। आज निजी जीवन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह अवश्य करें। आज अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें।


 


कुंभ -


किसी ग्रुप एक्टिविटी में भाग लेने से मन भी लगेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। घर परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और कोई जश्न मनाने का मौका मिलेगा। आज आपकी ऊर्जा बहुत सक्रिय बनी हुई है जिस कारण आपके काम जल्द ही बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का भी मौका मिलेगा, इससे घबराएं नहीं, इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। इस ऊर्जा का उपयोग परेशानियों से बाहर निकलने में करें। रिस्क लेने से न कतराएं।


 


मीन -


आज आपका मन काम में नहीं लगेगा। अपने जीवन की दिशा को लेकर मन में कुछ असमंजस बना रह सकता है। आपमें भरपूर योग्यता होते हुए भी आप अपना कौशल पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे जिससे मन में असंतोष की भावना होती है। यदि आपके कुछ सपने हैं तो उन्हें पूरा करने के लिए आज कोई कदम अवश्य उठाएं चाहे वह कितना ही छोटा हो। इससे आपकी ऊर्जा को उचित दिशा मिलेगी।


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।


 


आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। 


 


 


शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30


 


शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9


 


 


शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052


 


ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 


 


शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है।


 


दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...