🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 19 जून 2020*
⛅ *दिन - शुक्रवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - ग्रीष्म*
⛅ *मास - आषाढ़ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - त्रयोदशी दोपहर 11:01 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*
⛅ *नक्षत्र - कृत्तिका सुबह 10:32 तक तत्पश्चात रोहिणी*
⛅ *योग - धृति दोपहर 02:53 तक तत्पश्चात शूल*
⛅ *राहुकाल - सुबह 10:48 से दोपहर 12:28 तक*
⛅ *सूर्योदय - 05:58*
⛅ *सूर्यास्त - 19:21*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - मासिक शिवरात्रि*
💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन नही खाना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞राहु ग्रह की शांति के लिए माँ दुर्गा तथा भैरव देव की आराधना करें। वहीं केतु के लिए भगवान गणेश जी की आराधना करें
और
राहु ग्रह के लिए जौ, सरसो, सिक्का, सात प्रकार के अनाज का दान करें। वहीं केतु के लिए केला, तिल के बीज, काला कंबल आदि दान किया जा सकता है
🌷 *दक्षिणायन आरंभ* 🌷
➡ *20 जून 2020 शनिवार को (पुण्यकाल सूर्योदय से सूर्यास्त तक)*
🙏🏻 *उत्तरायण या दक्षिणायान के आरंभ के दिन किया गया जप-ध्यान व पुण्यकर्म कोटि कोटि गुना अधिक एवं अक्षय होता है |– पद्म पुराण*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *वर्षा ऋतु* 🌷
➡ *20 जून 2020 शनिवार से वर्षा ऋतु प्रारंभ ।*
☔ *ग्रीष्म ऋतु में दुर्बल हुआ शरीर वर्षा ऋतु में धीरे-धीरे बल प्राप्त करने लगता है | आद्र वातावरण जठराग्नि को मंद करता है | वर्षा ऋतु में वात-पित्तजनित व अजीर्णजन्य रोगों का प्रादुर्भाव होता है | अत: जठराग्नि प्रदीप्त करनेवाला वात-पित्तशामक आहार लेना चाहिए |*
☔ *हितकर आहार : इस ऋतु में जठराग्नि प्रदीप्त करनेवाले अदरक, लहसुन, नींबू, पुदीना, हरा धनिया, सोंठ, अजवायन, मेथी, जीरा, हींग, काली मिर्च, पीपरामूल का प्रयोग करें | जों, खीरा, लौकी, गिल्की, पेठा, तोरई, आम, जामुन, पपीता, सूरन सेवनीय हैं | श्रावण मास में दूध व हरी सब्जियाँ न खायें | वर्षा ऋतु में दही पूर्णत: निषिद्ध है | ताजी छाछ में काली मिर्च, सेंधा, जीरा, धनिया, पुदीना डालकर ले सकते हैं | उपवास और लघु भोजन हितकारी है | रात को देर से भोजन न करें |*
☔ *अहितकर आहार : देर से पचनेवाले, भारी, तले, तीखे पदार्थ न लें | जलेबी , बिस्कुट, डबलरोटी आदि मैदे की चीजे , बेकरी की चीजे, उड़द, अंकुरित अनाज, ठंडे पेय पदार्थ व आइस्क्रीम के सेवन से बचे | वर्षा ऋतु में दही पूर्णतः निषिध्द है | श्रावण मास में दूध व हरी सब्जियाँ वर्जित हैं |*
☔ *हितकर विहार : आश्रमनिर्मित धूप, हवन से वातावरण को शुद्ध व गौ-सेवा फिनायल या गोमूत्र से घर को साफ करें | तुलसी के पौधे लगायें | उबटन से स्नान, तेल की मालिश , हल्का व्यायाम, स्वच्छ व हल्के वस्त्र पहनना हितकारी है | वातावरण में नमी और आर्द्रता के कारण उत्पन्न कीटाणुओं से सुरक्षा हेतु आश्रम की धूप व हवन से वातावरण को शुद्ध तथा गौ सेवा फिनायल या गोमुत्र से घर को स्वच्छ रखें | घर के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें | मच्छरों से सुरक्षा के लिए घर में गेंदे के पौधों के गमले अथवा गेंदे के फूल रखें और नीम के पत्ते , गोबर के कंड़े व गूगल आदि का धुआँ करें |*
☔ *अपथ्य विहार : बारिश में न भींगें | भींगें गीले कपड़े पहनकर न रखें | रात्रि-जागरण, दिन में शयन, खुले में शयन, अति परिश्रम एवं अति व्यायाम वर्जित है
🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞
🌷 *नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए* 🌷
🏡 *घर में हर अमावस्या अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *अमावस्या* 🌷
🙏🏻 *अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है (विष्णु पुराण)*
🙏🏻 *शनि और पितृदोष से छुटकारा पाने के लिए उड़द या उड़द की छिलकेवाली दाल, काला कपड़ा, तला हुआ पदार्थ एवं दूध गरीबों में दान करें ।*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷
🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*
🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*
🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*
🔥 *आहुति मंत्र* 🔥
🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*
🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*
🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*
🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*
🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *समृद्धि बढ़ाने के लिए* 🌷
🌙 *कर्जा हो गया है तो अमावस्या के दूसरे दिन से पूनम तक रोज रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे, समृद्धि बढेगी ।*
🙏🏻 *दीक्षा मे जो मन्त्र मिला है उसका खूब श्रध्दा से जप करना शुरू करें,जो भी समस्या है हल हो जायेगी ।*
🙏🏻 💐🙏🏻
🌞 *~* *पंचक*
*10 जून मध्यरात्रि बाद 3.40. से*
*15 जून मध्यरात्रि बाद 3.18 बजे तक!*
*एकादशी:*
*जून 2, मंगलवार, निर्जला एकादशी, ज्येष्ठा, शुक्ला एकादशी*
*शुरू – 14:57, जून 01.*
*खत्म – 12:04, जून 02.*
*प्रदोष व्रत जून 3, 2020, बुधवार,*
*ज्येष्ठ, शुक्ल त्रयोदशी*
*आरंभ- 09:05 AM, जून 03 और समाप्ति- 06:06 AM, जून 04.*
*प्रदोष व्रत जून 18, 2020, गुरुवार*
*आषाढ़, कृष्ण त्रयोदशी*
*आरंभ- 09:39 AM, जून 18 और समाप्ति- 11:01 AM, जून 19.*
*अमावस्या:*
*21 जून 2020 रविवार, को आषाढ़ अमावस्या पड़ रही है। यह अमावस्या 20 जून सुबह 11 बजकर 52 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन 21 जून सुबह 12 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी।*
*पूर्णमासी:*
*5. जून 3:15 AM से*
*6. जून 12:42 AM तक*
*(व्रत पूर्णमासी, 5. जून 2020.)*
मेष
आज आपके लिए दिन की शुरुआत बेहतरीन हो रही है। आर्थिक प्रयोजन अथवा धन निवेश के लिए शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी, परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। कोई खास डील भी आज फाइनल हो सकती है। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।
वृषभ
आज आपको प्रिय वस्तु प्राप्ति के साथ धन लाभ का योग है। मान-सम्मान बढ़ेगा, पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता प्राप्त होने से मन में हर्ष रहेगा। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा। धन लक्ष्मी की कृपा रहेगी, आज भाग्य 95 फीसदी तक साथ देगा।
मिथुन:
मन की एकाग्रता कम होने के कारण बेचैनी हो सकती है। शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा। धन का निवेश सोच-विचारकर करें। अत्यधिक खर्च से बचें। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। काम के प्रेशर की वजह से बॉस से किसी बात पर बहस हो सकती है। लेकिन आपको यह कठिन वक्त धैर्य के साथ निकालना चाहिए और सहर समय का इंतजार करना चाहिए। आज भाग्य 50 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में कार्यसफलता एवं मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहेगाी। आज भाग्य 89 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
मन में प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होगा। मान-प्रतिष्ठा और उच्च पद की प्राप्ति होगी। कार्य की व्यस्तता में दिन व्यतीत होगा, लेकिन धर्म आध्यात्म के मामले में पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। शाम के वक्त घर में कोई शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा और आपको सुख की अनुभूति होगी। प्यार के मामले में आज दिन लाभकारी है। आज भाग्य 86 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
सभी कार्यों में आप अपने भाग्य का सहयोग प्राप्त करेंगे, धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में सक्रिय रहने से आनंद की प्राप्त होगी। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा। आज भाग्य 87 फीसदी साथ देगा।
तुला:
दिन का प्रारंभ मानसिक तनाव से हो सकता है, अतः मन को शांत रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें, नहीं तो आपको परिणाम काफी गंभीर प्राप्त होंगे। ज़मीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। किसी भी चीज पर साइन करने से पहले उसे अच्छे से जांच परख लें। आज भाग्य 55 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण रहेगा, मित्रों के साथ यात्रा मनोरंजनपूर्वक रहेगी। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी। आज पुराने किसी सौदे को लेकर आज फिर बाद शुरू हो सकती है। आज भाग्य 76 फीसदी साथ देगा।
धनु:
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। अचानक मिली कोई शुभ सूचना मन को प्रफुल्लित कर सकती है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।
मकर:
मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर आकर्षित होगा। स्वभाव में प्रेम भाव में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। आज व्यापारियों और नौकरीपेशा को भी खासा लाभ होने की उम्मीद है। आज अगर आप किसी काम में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको भविष्य में अच्छा लाभ होगा। परिवार के लोगों के साथ वक्त अच्छा कट रहा है। आज भाग्य 86 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़े, माता अथवा घर की किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। भागीदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है। धैर्य से काम लें। आज भाग्य 64 फीसदी साथ देगा।
मीन:
मन चिंतामुक्त रहेगा, पराक्रम में वृद्धि के योग है। उत्साह में भी वृद्धि होगी। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।
आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें