बुधवार, 24 जून 2020

आज का पंचांग और राशिफल 24 जून 2020


🌞 🕉~ *आज का पंचांग* ~ 🕉🌞


                     *।। श्री हरि : ।।*


⛅ *दिनांक - 24 जून 2020*


⛅ *दिन - बुधवार* 


⛅ *विक्रम संवत - 2077*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - वर्षा*


⛅ *मास - आषाढ़*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - सुबह 10:14 तक तृतीया*


⛅ *नक्षत्र - दोपहर 01:10 तक पुष्य*


⛅ *योग - सुबह 09:09 तक व्याघात*


⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:29 से 02:10* 


⛅ *सूर्योदय - 05:59*


⛅ *सूर्यास्त - 19:22* 


⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - विनायक चतुर्थी*


 💥 *विशेष - तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


 


🌷 *अनिद्रा से छुटकारा* 🌷


👌🏻 *१० मिनट विधिवत श्वासन करने से या जीभ के अग्रभाग को दाँतो से थोडा दबाकर १० मिनट तक ज्ञान मुद्रा लगा के बैठने से शारीरिक – मानसिक तनाव व अनिद्रा आदि की बीमारी दूर होती है।*


कालसर्प दोष के लक्षण : 


 


1. मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता। 


 


 


2. व्यवसाय में हानि बार-बार होना। 


 


3. अपनों से ठगा जाना।


 


4. अकारण कलंकित होना। 


 


5. संतान नहीं होना या संतान की उन्नति नहीं होना। 


 


6. विवाह नहीं होना या वै‍वाहिक जीवन अस्त-व्यस्त होना। 


 


7. स्वास्थ्य खराब होना।


 


8. बार-बार चोट-दुर्घटनाएं होना। 


 


9. अच्‍छे किए गए कार्य का यश दूसरों को मिलना। 


 


10. भयावह स्वप्न बार-बार आना, नाग-नागिन बार-बार दिखना।


 


11. काली स्त्री, जो भयावह हो या विधवा हो, रोते हुए दिखना। 


 


12. मृत व्यक्ति स्वप्न में कुछ मांगे, बारात दिखना, जल में डूबना, मुंडन दिखना, अंगहीन दिखना। 


 


13. गर्भपात होना या संतान होकर नहीं रहना


 


आगे उपाय कल...........


 


🌷 *वर्षा ऋतु विशेष* 🌷


☔ *अभी वर्षा ऋतु चल रही है, इसे शास्‍त्रीय भाषा में आदानकाल बोलते है, जठराग्नि दुर्बल होती है। वायु, गैस की तकलीफें उभरती हैं, पित्त संचित होता है, अगर सावधान नहीं रहें तो पित्त व वात मिलकर हार्ट अटैक बना सकता है, इस आदानकाल में कब्जियत न रहे इसका ध्‍यान रखना चाहिए।*


☔ *करने योग्य* ☔


✅ *१) पेट साफ़ रहे इसके लिए हरड़ रसायन २ -२ गोली खाना, हरड रसायन , रसायन से बना हुआ टोनिक है, दिनभर खाया हुआ टोनिक बन जायेगा।*


✅ *२) शुद्ध वातावरण व शुद्ध जल का सेवन करना।*


✅ *३) मधुर भोजन, चिकनाईवाला, शरीर को बल देनेवाला भोजन करना चाहिये और दोपहर के भोजन में नींबू, अदरक, सैंधा नमक, लौकी, मैथी, खीरा, तुरई आदि खाने चाहिए।*


✅ *४) वर्षाऋतु में पानी गरम करके पियें अथवा तो पानी की शुद्धता का ध्यान रखें।*


✅ *५) वायुप्रकोप से जोडों में दर्द बनने की संभावना है और बुढ़ापे में लकवा मारने की संभावना बढ़ जाती है , भोजन में लहसुन की छौंक लकवे से फाईट करता है।*


✅ *६) चर्मरोग, रक्तविकार आदि बिमारियों की इस ऋतु में संभावना बढ़ जाती है। नींबू, अदरक, गाजर, खीरा स्वास्थ्‍यप्रद रहेगा।*


✅ *७) सूर्यकिरण स्नान सभी ऋतुओं में स्वास्थ्‍य के लिए हितकारक है।*


✅ *८) अश्विनी मुद्रा- श्वांस रोककर योनि संकोच लेना और मन में भगवान का जप करना इस सीज़न की बी‍मारि‍यों को भगाने की एक सुंदर युक्ति है।*


☔ *न करने योग्य* ☔


❌ *१) गरम, तले हुए, रूखे, बासी, डबल रोटी, आटा लगा हुआ बिस्किट आदि स्वास्थय के लिए इस सीज़न में हितकर नहीं है, फास्ट फ़ूड से बचना चाहिए।*


❌ *२) देर रात बारिश के सीज़न में न जागें।*


❌ *३) अधिक श्रम, अधिक व्यायाम न करें।*


❌ *४) खुले आकाश में सोना खतरे से खाली नहीं है।*


❌ *५) ज्यादा देर तक शरीर भीगा हुआ न रखें, सिर गिला हो तो तुरंत पोछ लें।*


❌ *६) भीगे शरीर न सोयें और रात्रि को स्नान न करें, मासिक धर्म आये तो तुरंत स्नान करके सूखे कपडे से अपने को पींछ लें ।*


🙏🏻 *- 🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक


8 जुलाई 


दोपहर 12.31 से 13 जुलाई प्रातः 11.15 बजे तक


4 अगस्त


 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक


 


मेष - 


आज का दिन आपके लिए कुछ नई उपलब्धियों वाला हो सकता है। आपको नए अवसर और योजनाओं से लाभ प्राप्त होने का संकेत कार्ड्स कर रहे हैं। हालांकि, कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए मानसिक रुप से थका देने वाला हो सकता है। काफी मशक्कत के बाद मिला परिणाम आपको राहत देगा।


 


वृषभ -


आज का दिन आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको अपने व्यवहार पर काफी नियंत्रण रखना पड़ेगा। आज आपको अपनी वाणी से हानि हो सकती है। आज आप कुछ मामलों में आलोचना कर सकते हैं और अपने आसपास की हर चीज में गलतियां निकालेंगे। आप घर और कार्यस्थल पर किसी के साथ बोलचाल भी बंद कर सकते हैं। अपने व्यवहार को संयमित करने की आवश्यकता है।


 


मिथुन - 


आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले थोड़ा कमतर हो सकता है। किसी से विवाद या बहस होने की आशंका है। आज आप अपने आसपास कुछ अजीब सी हलचल महसूस करेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले आपको उसके बारे में गहराई से विचार करना होगा। व्यक्तिगत मामलों में खुद को ठगा हुआ या कुछ निराशा से भरा हुआ महसूस कर सकते हैं।


 


कर्क - 


आज का दिन थोड़ा थकान और भारीपन के साथ गुजरेगा। आपमें उत्साह की कमी रह सकती है। काम को लेकर आपका रवैया टालमटोल वाला रह सकता है। आप में से कुछ में साहस की कमी हो सकती है, बहुत अधिक चिंता या भय हो सकता है। आप में से कुछ बहुत भटकाव और असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। आपके आस-पास के लोग कोई षडयंत्र या जोड़ तोड़ कर सकते हैं। सावधान रहें।


 


सिंह - 


आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता और दौड़ भाग से भरा हुआ रह सकता है। आपको आज कई चीजें एक साथ मैनेज करनी पड़ सकती हैं। आज कुछ घटनाक्रम बहुत तेजी से घट सकते हैं, आप इसके लिए तैयार नहीं रहेंगे। कुछ काम आपकी लापरवाही से अटक सकते हैं। दिन आपके लिए नई बातों की शुरुआत के लिहाज से काफी अच्छा रह सकता है। आपको इसका लाभ उठाना चाहिए।


 


कन्या - 


आज आपके लिए आशा की नई किरण मिलने जैसा दिन हो सकता है। व्यवसायिक जीवन में कुछ नया होने की उम्मीद आज जाग सकती है। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फ़ायदेमंद होगी। कुछ पुराने मामलों में आपको राहत भी मिल सकती है। समय अच्छा गुजरेगा, दिन आपके अनुकूल है।


 


तुला - 


आज का दिन आपके लिए अपनी सहनशीलता को जांचने का है। आप खुद पर परिस्थितियों को हावी ना होने दें। आज कुछ चीजों में आप बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं। अपने मन को शांत करें और जब तक यह टल ना जाए, इसी स्थिति में रहें। कभी-कभी, जितना अधिक आप किसी स्थिति का विरोध करते हैं, वह उतनी ही आपके लिए परेशानी का कारण बनती है।


 


वृश्चिक -


आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर करने का होगा। आपके मन में कई तरह के विचार पूरे दिन उठते रहेंगे। नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का अच्छा समय है। भावनात्मक रूप से आप काफी दबे हुए हैं, अपनी भावनाओं खुल कर व्यक्त करने का समय है। आप आज कई मामलों में परिस्थितियों को रुका हुआ पाएंगे। एक ठहराव सा आपके सामने होगा।


 


धनु - 


आज आपके दिन का काफी समय फालतू गुजर सकता है। कुछ लोग आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। अपने आप को थोड़ा संतुलित रखें। किसी की बात या बहकावे ना आएं। आज कुछ फालतू कामों में आपकी ऊर्जा खर्च हो सकती है। जिम्मेदारियों पर फोकस कम रह सकता है या कुछ ऐसे काम आपके हिस्से आ सकते हैं, जिनका कोई खास परिणाम आपको ना मिले।


 


मकर - 


आज का दिन कुछ लोगों के जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ हो सकता है। कोई बड़ा बदलाव या घटना के आज आप साक्षी बनेंगे। कुछ लोगों के लिए दिन काफी रोमांचक और यादगार रह सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए समय काफी अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। कुछ मामलों में छोटे विवाद भी हो सकते हैं। थोड़ा सोच-समझकर ही बोलें।


 


कुंभ - 


आज आपका दिन कुछ अच्छे विचारों और घटनाओं वाला हो सकता है। कुछ लोगों को परिवार के साथ घूमने का मौका मिलेगा। दिन कुछ आराम में गुजरेगा। आपके पास जिम्मेदारियां पर्याप्त रह सकती हैं, लेकिन उनको पूरा करने का दबाव आज कम रहेगा। मित्रों के साथ कुछ तीखी बातें हो सकती हैं, जिन्हें आपको समय रहते संभालना होगा।


 


मीन - 


आज अगर आप अपनी पूंजी को कहीं लगाने या किसी जगह निवेश करने के लिए सोच रहे हैं तो ये आपके लिए बहुत अच्छा समय है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त करने वाले लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ मतभेद रह सकता है। थोड़ा कन्फ्यूजन और गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। दिन फिर भी अंत में आपके लिए सफलतादायक रहेगा


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।


 


6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  


 


 


शुभ दिनांक : 6, 15, 24 


 


शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


 


  


शुभ वर्ष : 2022, 2026


   


ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 


शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...